फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंटल कॉलेज में होगी फ्री वाईफाई सुविधा

Wed, 17 Oct 2018 11:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंटल कॉलेज शिमला भी वाईफाई किया जाएगा। अस्पताल के वाईफाई होने के बाद अब बीडीएस के डॉक्टर और प्रोफेसर मुफ्त में इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे। मेडिकल कॉलेज में इस सुविधा के शुरू होने के बाद रिसर्च और जनरल पेपर को डॉक्टर अपने फोन पर आसानी से पढ़ पाएंगे। जबकि, अस्पताल में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर होने वाला झंझट भी काफी हद तक खत्म हो जाएगा। अस्पताल में इस सुविधा को पहली बार शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि एक निजी कंपनी अस्पताल को मुफ्त में यह सुविधा देने जा रही है। दावा किया जा रहा है कि छात्र अपने फोन पर ही दंत चिकित्सा और शिक्षा के बारे में नई तकनीक प्रोफेसर की देखरेख में पढ़ सकेंगे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. आशु गुप्ता ने बताया कि वाईफाई सुविधा के शुरू होने के बाद सैकड़ों छात्रों और शिक्षकों को इसका सीधा लाभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें