वर्ष 2014 में राजधानी शिमला में हुए चार वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या मामले पर शुक्रवार को फैसला टल गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह की अदालत में चल रही इस मामले की सुनवाई के बाद वीरवार को अदालत का फैसला आना था, लेकिन अदालत ने अब फैसले के लिए 13 जुलाई 2018 का दिन तय किया है।