तकनीकी शिक्षा मंत्री ने बताया कि आईटीआई के प्रति रुझान बढ़ाने को जल्द स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों से अवगत करवाया जाएगा।
विभाग ने फैसला लिया है कि अब आईटीआई में ऐसे पुराने ट्रेड बंद किए जाएंगे, जिनके प्रति विद्यार्थियों में रुझान नहीं है। बाजार और उद्योगों की जरूरत के हिसाब से ट्रेड शुरू किए जाएंगे। इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी स्पेशलाइजइड ट्रेडों को बढ़ावा दिया जाएगा।