फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के तार से टकराए पक्षी और लंगूर, बत्ती गुल

Mon, 08 Jul 2019 01:34 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

शहर के हिमलैंड के पास बारिश के कारण तार टकराने से धमाका हो गया। इससे हिमलैंड, टिंबर हाउस और आसपास के क्षेत्रों में बत्ती गुल हो गई। बोर्ड के कर्मचारियों ने मौके पर आकर मरम्मत की। करीब आधे से एक घंटे में बिजली सेवा सुचारू की गई। शहर के आईएसबीटी में भी लंगूर के कू दने से लोगों को करीब 1 घंटा बिजली संकट झेलना पड़ा।

विज्ञापन


हालांकि बिजली बोर्ड शहर के हर क्षेत्र में मानसून के लिए बिजली की तारों की मरम्मत करने में लगा हुआ है। आए दिन पांजड़ी क्षेत्र में बिजली कट लगने और हाई वोल्टेज की समस्या रह रही है। जिससे लोगों के घर के बिजली उपकरण जल रहे हैं। अधिशासी अभियंता राजेश चांदला ने बताया कि हिमलैंड के समीप 11 हजार वोल्टेज की मेन लाइन पर पक्षी के टकराने से धमाका हो गया। इस कारण बिजली कट लगाने पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें