फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व महापौर की शिलान्यास पट्टिका तोड़ बनने लगी पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ढली में पूर्व महापौर की
विज्ञापन

शिलान्यास पट्टिका तोड़ी
पूर्व मेयर संजय चौहान ने किया था पार्किंग का शिलान्यास, माकपा ने भाजपा पर लगाया आरोप
पूर्व में सीएम की उद्घाटन पट्टिका भी तोड़ी थी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बाद अब नगर निगम के पूर्व महापौर संजय चौहान की शिलान्यास पट्टिका किसी ने तोड़ दी। पूर्व मेयर ने साल 2016 में ढली में मल्टी स्टोरी पार्किंग का शिलान्यास किया था।
भाजपा पार्षद शैलेंद्र चौहान के वार्ड में यह पार्किंग साढ़े चार करोड़ रुपये से बन रही है। इसमें सामुदायिक केंद्र भी बनना है। शिलान्यास के तीन साल बाद इस पार्किंग का काम शुरू हो पाया है। काम शुरू हुए चंद दिन ही हुए हैं कि सड़क पर लगी शिलान्यास पट्टिका तोड़ दी गई। यह पट्टिका किसने तोड़ी है, इसका अभी पता नहीं चला है। पट्टिका तोड़ने को लेकर सियासत भी गरमा गई है। माकपा का कहना है कि भाजपा शासित नगर निगम एक तो पुरानी योजनाओं के काम शुरू नहीं करवा पा रहा है। दूसरा जहां काम शुरू हैं, वहां अपना नाम लगाने के लिए पट्टिकाएं तोड़ी जा रही हैं। शिलान्यास पट्टिका तोड़े जाने को लेकर स्थानीय पार्षद शैलेंद्र चौहान ने कहा कि उन्हें भी इसकी सूचना मिली थी। वह खुद मौके पर भी गए। पट्टिका किसने तोड़ी है, इसका पता नहीं।
विज्ञापन


सीएम की उद्घाटन पट्टिका भी तोड़ी
अनाडेल में बने गलैन पार्क की उद्घाटन पट्टिका भी कुछ दिन पहले अज्ञात लोगों ने तोड़ दी थी। इस पार्क का उद्घाटन सीएम जयराम ठाकुर ने किया था। हालांकि, अब वन विभाग ने यहां दोबारा पट्टिका लगवा दी है। मेयर कुसुम सदरेट के अनाडेल पार्क की उद्घाटन पट्टिका भी गायब हो चुकी है। मेयर ने कहा कि पट्टिका तोड़ना गलत है।
विज्ञापन


लोकतंत्र पर हमला
पूर्व मेयर संजय चौहान ने कहा कि पार्किंग का उद्घाटन वर्ष 2016 में किया था। शहर के लिए जो पुराने प्रोजेक्ट तैयार किए थे, भाजपा शासित नगर निगम उनका काम तो करवा नहीं पा रहा। अब शिलान्यास पट्टिकाएं तोड़ी जा रही है। यह लोकतंत्र पर हमला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें