फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोरदार गर्जना के बाद आई बाढ़, रौद्र रूप देख कांपे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। बुधवार शाम करीब पांच बजे जांघी क्षेत्र में बारिश हो रही थी। इसी दौरान अचानक जोरदार गर्जना हुई। इससे नाले का जलस्तर बढ़ गया। लोगों ने बताया कि नाले का रौद्र रूप देखकर कुछ लोगों ने जोर-जोर चिल्लाना शुरू कर दिया और अन्य ग्रामीणों को घरों से बाहर निकलने के
विज्ञापन

लिए कहा।

यह सुनकर ग्रामीण फौरन घरों से बाहर की ओर दौड़े। थोड़ी देर में ही नाले ने पूरे गांव को अपने आगोश में ले लिया। इससे सारा मलबा घरों में घुस गया। लोगों ने बचाव के चीख पुकार से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कुछ ही मिनटों में जांघी क्षेत्र में चारो ओर तबाही का आलम था।

घरों में मलबा घुस चुका थो तो रास्ते तहस नहस हो चुके थे। इस तबाही में क्षेत्र के दो लोगों के घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घरों में भारी मात्रा में मलबा घुसने से सोनू और राणू के दो परिवारों को पड़ोसियों के यहां शरण लेनी पड़ी है जबकि दो दर्जन के करीब घरों को नुकसान पहुंचा है। इसमें अशोक, विपिन और अंजू कुमारी के घर शमिल है। वहीं लोगों को डर सता रहा है कि कहीं दोबारा बादल फटा को क्षेत्र के 12 घर इससे पूरी तरह से तबाह हो सकते हैं।
विज्ञापन


जनमंच में उठाया प्रोटेक्शन वर्क का मामला नहीं हुई सुनवाई अशोक कुमार ने करियां में आयोजित जनमंच में भी मामला उठाया था, कि इसमें प्रोटेक्शन वर्क करवाया जाए, ताकि अधिक पानी आने से लोगों के घरों को क्षति न पहुंचे। इसके बावजूद इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई आज इसका खामियाजा जांघी के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

भरमौर होली से कटा संपर्क
जांघी के पास बादल फटने से चंबा-भरमौर मार्ग बाधित हो गया है। मार्ग पर मलबा और पत्थर गिरने से बाधित हो गया है। इससे होली और भरमौर का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। मलबा इतना अधिक है कि मार्ग को बहाल करने में दो दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें