स्वास्थ्य खराब होने के कारण बौद्ध गुरु दलाईलामा का बुधवार को दिल्ली रवाना हुए। गगल हवाई अड्डे से सुबह स्पाइस जेट के विमान से बौद्ध गुरु दिल्ली गए। उनके साथ उनके प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।
दलाईलामा के खराब स्वास्थ्य के चलते गगल हवाई अड्डे पर पहले से ही पूरे बंदोबस्त कर रखे थे, क्योंकि ऐसी आशंका थी कि सेहत बिगड़ने के कारण किसी भी समय उन्हें विमान से दिल्ली जाना पड़ता। इसके लिए जिला प्रशासन ने कुछ दिन पहले मॉकड्रिल भी की थी।