फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जतोग छावनी परिषद कूड़े से बनाएगी खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। जतोग छावनी परिषद आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को साफ और सुंदर रखने के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट स्थापित करने जा रही है। योजना के तहत छावनी के अधीन वाले क्षेत्र और इसके नजदीक आने वाले गांवों से परिषद घरों से निकलने वाले कूड़े को एकत्रित करेगी और इससे खाद तैयार करेगी। परिषद ने इस योजना को लेकर खाका तैयार कर लिया है। बाकायदा छावनी परिषद की बैठक में इस मसले को लेकर मंजूरी के बाद करीब 25 लाख से खरीदी जाने वाली मशीन को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। छावनी परिषद की इस योजना से इस क्षेत्र के अधीन आने वाली 3 हजार की आबादी सहित ढांडा और इसके आसपास के कई गांवों को कवर किया जाएगा। छावनी परिषद के मुताबिक इसको लेकर पंचायतों के साथ बाकायदा एग्रीमेंट किया जाएगा।
नए वर्ष से शुरू की जाएगी योजना
छावनी परिषद के अनुसार इस योजना को लेकर प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। आने वाले पंद्रह दिनों के भीतर मशीन को खरीदने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। कचरे से खाद बनाने वाली यह आधुनिक मशीन पुणे से खरीदी जाएगी। परिषद के मुताबिक उनकी योजना है कि पहली जनवरी 2018 को इस योजना का शुभारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

छावनी क्षेत्र सहित ढांडा और गांव रहेंगे स्वच्छ
छावनी परिषद की इस पहल से जहां छावनी क्षेत्र के सैकड़ों घरों को कवर किया जाएगा तो वहीं ढांडा सहित आसपास की पंचायतों को भी साफ सुथरा रखने में मदद मिलेगी। परिषद इसके लिए ग्रामीणों को जागरूक भी करेगी। घरों का कूड़ा इकट्ठा किए जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में गंदगी भी नहीं फैलेगी। हालांकि छावनी परिषद घर-घर से कूड़ा उठाने के एवज में मासिक शुल्क लेगी, मगर इसको लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। इसके साथ ही कूड़े से बनने वाली खाद ग्रामीणों के लिए बेहतर खाद के विकल्प में भी काम आएगी।
विज्ञापन


ग्रामीणों में भी स्वच्छता के प्रति करेंगे जागरूक : तनु जैन
छावनी परिषद जतोग की मुख्य अधिशासी अधिकारी तनु जैन का कहना है कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट को लेकर औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। 25 लाख की मशीन पुणे से खरीदी जा रही है। हमारा मकसद छावनी क्षेत्र सहित आसपास की पंचायतों को स्वच्छ और सुंदर बनाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें