फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से निपटने को दो सौ कर्मचारी रहेंगे तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। बर्फबारी के दौरान शहरवासियों को पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं देने के लिए नगर निगम ने तैयारी कर ली है। छुट्टियां रद्द करते हुए निगम ने दो सौ कर्मचारियों को बर्फबारी के दौरान ये सुविधाएं बहाल रखने का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन

इनमें डेढ़ सौ कर्मचारी नगर निगम के हैं, जबकि 50 दूसरे विभागों से लिए जाएंगे। मंगलवार को निगम आयुक्त जीसी नेगी ने बर्फबारी से निपटने के लिए अधिकारियों की बैठक बुलाई। इसमें अधिशासी अभियंता, सभी कनिष्ठ अभियंता, एसडीओ, निगम अभियंता और मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी शामिल हुए। बैठक में फैसला लिया गया कि बर्फबारी के मौसम में सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की जाएंगी। इसके अलावा रास्ते और मुख्य सड़कें बहाल रखने के लिए इसी हफ्ते से सड़क किनारे रेत और मिट्टी रखने का काम शुरू कर दिया जाएगा। कर्मचारियों के अलावा निगम ने दो जेसीबी मशीनें, दो रोबोट भी तैयार रखे हैं। नगर निगम प्रशासन के अनुसार बर्फबारी के दौरान कमला नेहरू अस्पताल और आईजीएमसी के मार्ग खुले रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही पानी की पाइपें न जाम हों, इसके लिए गैस लैंप भी तैयार किए गए हैं। इन सभी कार्यों पर निगरानी रखने के लिए नोडल ऑफिसर भी नियुक्त किए जा रहे हैं।

अतिरिक्त लेबर और मशीनों के लिए होंगे टेंडर
निगम ने 50 कर्मचारियों और दो जेसीबी मशीनों के लिए टेंडर करने की भी तैयारी की है। इसके लिए निगम ने चुनाव आयोग से अनुमति लेने के लिए आवेदन भी कर दिया है। अनुमति मिलते ही टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
शहर में बर्फबारी के दौरान लोगों को कोई परेशानी न आए, इसके लिए पहले ही तैयारियां की जा रही हैं। कर्मचारियों के साथ जरूरी मशीनें भी तैयार रखी गई हैं।
जीसी नेगी, नगर निगम आयुक्त

जिला प्रशासन आज लेगा बैठक
बर्फबारी के दौरान शहर में बिजली, पानी और यातायात बहाल रखने के लिए जिला प्रशासन भी बुधवार को एक बैठक लेने जा रहा है। इसमें सभी विभागों के अधिकारी भी शामिल होंगे। बैठक में बर्फबारी से निपटने के इंतजामों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें