फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस गायब, शहर में फिर लगा लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शहर में यातायात व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। ट्रैफिक पुलिस के यातायात सुचारू करने के सारे दावे फेल हो रहे हैं। शनिवार को सर्कुलर रोड पर फिर लंबा जाम लगा रहा। इसका कारण सेंट एडवर्ड के पास दर्जनों गाड़ियों का अवैध तरीके से पार्क होना था।
विज्ञापन

यहां सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक बार बार जाम लगता रहा। घंटों तक सैंकड़ों गाड़ियां जाम में फंसी रही। टिंबर हाउस से लेकर हिमलैंड तक सड़क के दोनों ओर मनमाने तरीके से गाड़ियां पार्क की गई थी। लेकिन इन्हें यहां से हटाने के लिए एक भी ट्रैफिककर्मी मौके पर नहीं दिखा। लोगों का कहना है कि आए दिन इस जगह पर मनमाने तरीके से गाड़ियां पार्क की जाती हैं। ज्यादातर गाड़ियां अफसरों और रसूखदार लोगों की होती है। लेकिन आम जनता के चालान काटने वाली ट्रैफिक पुलिस यहां गाड़ियां हटवाने तक की हिम्मत नहीं दिखा पाती। उधर, डीएसपी ट्रैफिक चमनलाल ने बताया कि यातायात सुचारू करने के प्रयास जारी है। कहा कि अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें