फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली के पटाखों पर जीएसटी का ‘बम’

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। दिवाली के पटाखों पर इस बार जीएसटी का ‘बम’ गिरा है। जीएसटी की मार से राजधानी में इस बार पटाखों की गूंज कमजोर रहेगी। पटाखों पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगने से इनके दाम में करीब 35 प्रतिशत का उछाल आया है। बाजार में दीपावली को लेकर पटाखों की मांग भी कम ही नजर आ रही है।
जीएसटी की बाद टैक्स दरें दोगनी हो गई हैं। पहले पटाखों पर 14 प्रतिशत टैक्स था जो जीएसटी लगने से दोगुना हो गया है। पटाखों के दामों में उछाल आने पर शहर में पटाखों के थोक व्यापारियों ने बीते सालों के मुताबिक 50 प्रतिशत कम माल मंगवाया है। वहीं कुछ व्यापारियों का कहना है कि इस साल दिवाली पर सिर्फ 25 प्रतिशत ही कारोबार हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटाखों के दाम पहले अब
फुलझड़ी 150 से 300 अब 250 से 400
अनार 100 से 250 अब 200 से 400
चकरी 50 से 200 अब 100 से 300
हवाई 100 से 300 अब 200 से 450
बम 50 से 300 अब 150 से 450

दुकानदार कम खरीद रहे पटाखे
पटाखों के थोक व्यापारी तेलूमल रोशन लाल जैन के मालिक ने कहा कि दिवाली के लिए एक हफ्ता ही बाकी है। पर दुकानों में काम न होने से कारोबारियों के चेहरे पर चिंता की लकीरें हैं। जीएसटी के कारण दुकानदारों ने पटाखे लेना कम कर दिया है। इस बार कम कारोबार होने की उम्मीद है। पहले एक अनार 10 रुपये से बिकना शुरू होता था जो जीएसटी के बाद 15 रुपये से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें