फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलांखवाला में एक व्यक्ति का कत्ल, दूसरी गिरकर मरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बीबीएन के पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत पलांखवाला में एक निजी अपार्टमेंट में एक ही दिन एक हत्या और एक आत्महत्या के मामले से सनसनी फैल गई। बरोटीवाला पुलिस ने अभी एक शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पहला मामला मंगलवार का है जिसमें एक युवक एक अर्पाटमेंट में आया और तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्रशांत कुमार निवासी वैशाली बिहार निवासी को अर्पाटमेंट में गया और थोड़ी देर बाद वो अर्पाटमेंट की तीसरी मंजिल से नीचे गिरा मिला। सिर पर गहरी चोटें आने से उसकी अस्पताल में मौत हो गई। अर्पाटमेंट में काम कर रहे सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि युवक अक्सर यहां आया करता था। अर्पाटमेंट के एक युवक से उसकी दोस्ती थी। लेकिन हादसे के समय युवक और उसके परिवार ने साफ मना कर दिया कि प्रशांत उनके यहां आया था। लोग इस मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़ रहे हैं। पुलिस भी मामले की गहनता से जांच कर रही है।
वहीं दूसरे मामले में उस समय अर्पाटमेंट में सन्नाटा छा गया जब एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ कमरे के अंदर मिला। एसएचओ बरोटीवाला जय डोगरा ने बताया कि पुलिस को बुधवार को सूचना मिली की अर्पाटमेंट में एक व्यक्ति का मर्डर हो गया है। मृतक के परिजनों और अर्पाटमेंट के मैनेजर के सामने उन्होंने अर्पाटमेंट का यह कमरा खुलवाया तो एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक के सिर और पेट पर किसी नुकीली चीजों से वार किए हैं। इसकी पहचान तेजेंद्र ठाकुर पुत्र उदवीर ठाकुर निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है। यह झाड़माजरी में एक उद्योग में काम करता था। इसकी और उसके पिता के बयानों पर मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया है कि तेजेंद्र को वह दो दिन से कुछ लोग फोन कर रहे थे। लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा था। दुर्घटना की आशंका हुई तो वह परिवार के साथ यहां पहुंचे। कमरा खोला तो बेड पर तेजेंद्र का शव पड़ा था। एसएचओ जय राम डोगरा ने बताया कि पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। पुलिस ने तेजेंद्र के साथ रह रहे व्यक्ति को भी बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें