फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले में शहीद तिलक राज की पत्नी को सौंपा 15 लाख का चेक

Sat, 07 Sep 2019 08:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जवाली (जवाली)
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमले में जवाली के धेवा गांव के शहीद तिलक राज की पत्नी सावित्री देवी को प्रदेश सरकार ने 15 लाख रुपये का चेक दिया है। जवाली के विधायक अर्जुन सिंह और एसडीएम जवाली अरुण कुमार शर्मा ने सावित्री देवी को यह चेक सौंपा।

विज्ञापन


विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शहीद के परिवार को 20 लाख रुपये देने की घोषणा की थी, जिसमें से पांच लाख रुपये पहले ही दे दिए गए थे, जबकि 15 लाख रुपये शनिवार को दिए।

इसके अलावा धेवा स्कूल का नाम शहीद तिलक राज के नाम कर दिया गया है और शहीद की पत्नी को उप तहसील हरचक्कियां में बतौर क्लर्क तैनाती दी है। उन्होंने कहा कि जब भी शहीद के परिवार को कोई जरूरत हो तो वह सीधे तौर पर आकर मिल सकते हैं।  उन्होंने कहा कि वह शहीद के परिवार के साथ हैं और हर संभव सहायता करते रहेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शहीद के नाम पर की गई समस्त घोषणाओं को पूरा कर दिया है, जिसके लिए वह मुख्यमंत्री के आभारी हैं। इस मौके पर शहीद के पिता लायक राम, माता बिमला देवी  राकेश बाजवा, बीडीसी मधु बाला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें