फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव के लिए अंतिम दिन 15 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, मैदान में अब 24 प्रत्याशी

Fri, 08 Oct 2021 09:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

संसदीय क्षेत्र मंडी और अन्य तीन विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को 15 प्रत्याशियों ने परचे दाखिल किए। प्रत्याशियों के नामांकन की छंटनी 11 अक्तूबर को होगी। 13 तक प्रत्याशी अपने नाम वास ले सकेंगे। 28 अक्तूबर की शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। 
विज्ञापन
अंतिम दिन 15 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के संसदीय क्षेत्र मंडी और अन्य तीन विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को 15 प्रत्याशियों ने परचे दाखिल किए। मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने नामांकन पत्र भरा। कांग्रेस के सुंदर सिंह ठाकुर (कवरिंग) राष्ट्रीय लोक नीति पार्टी अंबिका श्याम, भारतीय जनता पार्टी से प्रियंता शर्मा ने (कवरिंग) सुभाष मोहन और अनिल कुमार ने निर्दलीय परचा भरा। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर और जीत कुमार ने कवरिंग नामांकन पत्र दाखिल किया है।

विज्ञापन


इसी तरह अर्की विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रतन सिंह पाल और निर्दलीय जीतराम ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर, भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैइक, चेतन बरागटा, सुमन कदम और केवल राम नेगी ने निर्दलीय नामांकन पत्र भरा है। 

अब 24 उम्मीदवार चुनाव मैदान में 
मंडी संसदीय क्षेत्र में सबसे ज्यादा 8 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में 7, अर्की में 4 और जुब्बल कोटखाई में 5 उम्मीदवारों ने परचा भरा है।
विज्ञापन


11 को नामांकन छंटनी और 13 तक वापस ले सकेंगे नाम 
 प्रत्याशियों के नामांकन की छंटनी 11 अक्तूबर को होगी। 13 तक प्रत्याशी अपने नाम वास ले सकेंगे। 28 अक्तूबर की शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। सभी सीटों पर 30 अक्तूबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना और परिणाम दो नवंबर घोषित होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें