फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू में 147 सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
विवि प्रशासन ने जारी किए 20 लाख रुपये
विज्ञापन

मारपीट की घटनाओं पर लगेेगा अंकुश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला में 147 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। इसके लिए जगह चिह्नित कर विवि ने कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया है।

शहीद भगत सिंह छात्रावास की पांचवीं मंजिल से गिरकर 19 सितंबर को एक छात्र की मौत हो गई थी। इसके बाद विवि प्रशासन ने परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला लिया है। इसके लिए विवि ने अपने संसाधनों से बीस लाख की पहली किस्त जारी कर दी है। इस राशि से इलेक्टि्रानिक कारपोरेशन को सप्लाई ऑर्डर भी दे दिया है। अब कारपोरेशन आगे वेंडर को काम देकर कैमरा लगाने का कार्य शुरू करेगा।
विज्ञापन


विवि के सभी छात्रावासों के कॉरिडोर में छात्र संगठनों की मांग के मुताबिक सुरक्षा के लिए कैमरा लगाए जाने हैं। विवि ने 15 दिन के भीतर कैमरा लगाने का कार्य पूरा करने को कहा है। प्रारंभिक तौर पर जारी की गई बीस लाख रुपये की किस्त से 147 में 60 फीसदी कैमरे ही लग पाएंगे। विवि प्रशासन का दावा है कि जल्द ही शेेष राशि की व्यवस्था भी कर दी जाएगी। कैमरे लगने के बाद इन सबका एक जगह कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। इससे विवि के छात्रावासों में आए दिन होने वाली मारपीट और बाहरी लोगों के प्रवेश की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन



विवि पुस्तकालय में भी लगेंगे कैमरे
विश्वविद्यालय परिसर में लगे 72 सीसीटीवी कैमरों के अलावा विवि पुस्तकालय में अलग से कैमरे लगेंगे। इसका कंट्रोल रूम भी अलग होगा। इसके अलावा सीडीओई (इक्डोल), विवि के यूआईटी इंजीनियरिंग संस्थान, विधिक संस्थान यूआईएलएस और चौड़ा मैदान स्थित यूसीबीएस परिसर में सीसीटीवी कैमरा का अलग सेटअप है।



जल्द पूरा होगा कार्य : प्रो. वर्मा
शिमला विवि के प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा ने बताया कि बीस लाख रुपये सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए जारी किए हैं। आवश्यकता अनुसार और बजट की व्यवस्था कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी 147 कैमरों को जल्द लगा दिया जाएगा। इसके लिए सप्लाई आर्डर दे दिया है। अगले दस दिन में यह कार्य पूरा करने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें