तारादेवी मंदिर परिसर में दंगल का आयोजन
विजेता को 41 हजार रुपये की नगद राशि से किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के तारादेवी मंदिर में रोहतक के सोमवीर ने हरियाणा, गंधारा के रवि कुमार को हराकर माली जीती।
मंदिर ट्रस्ट ने सोमवीर को तारादेवी माता के स्मृति चिह्न और 41 हजार रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया। उपविजेता रवि को 31 हजार रुपये की नगद राशि दी गई। दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को तारादेवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से दंगल मेले का आयोजन किया गया। विधायक हरीश जनारथा ने दोपहर 12:30 बजे बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर दंगल का शुभारंभ किया। इसमें हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, होशियारपुर, जम्मू, सोलन, चंबा, बिलासपुर, शिमला से 200 पहलवानों ने भाग लिया। शाम 6:30 बजे तक दंगल में पहलवानों ने दमखम दिखाया। देर शाम तक 700 के ज्यादा लोग दंगल देखने के लिए जुटे रहे। आखिरी मुकाबला हरियाणा के पहलवानों में हुआ। इसमें रोहतक के सोमवीर ने गंधारा के रवि की पीठ लगाकर माली अपने नाम की। इसके बाद विजेताओं ने तारा माता का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मंदिर ट्रस्टी राम किशन शांडिल, देवेंद्र शर्मा, श्रीकांत भारद्वाज, किशन ठाकुर, ललित शर्मा, संजय शर्मा, दीपक रोहाल, ललित कुमार शर्मा, गुलाब सिंह, पवन शर्मा, भरवीर शर्मा, यशपाल शर्मा, जय किशन ठाकुर मौजूद रहे।