फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी में इलाज कराने पहुंचे दो मरीज गायब

Sat, 30 Jun 2018 11:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीएमसी में मरीजों की सेवा करने वाली संस्था ही मरीजों का ख्याल नहीं रख पा रही है। हालत यह है कि जिस अज्ञात मरीज की देखभाल करने का जिम्मा आईजीएमसी प्रबंधन ने लोक कल्याण समिति (एलकेएस) को सौंपा था, वह मरीज शाम के समय अस्पताल से गायब हो गया है। किन्नौर में मजदूरी का काम करने वाला सचिन दोरजे पांच दिन पहले अस्पताल में इलाज करवाने पहुंचा था।

विज्ञापन


मजदूरी के दौरान उसे दाईं टांग में चोट लग गई थी। आर्थो विभाग के डॉक्टर इलाज कर रहे थे लेकिन वीरवार दोपहर डॉक्टरों ने उसे इलाज देने के बाद वार्ड से बाहर निकाल दिया। अस्पताल प्रबंधन ने इस अज्ञात मरीज की सेवा करने का जिम्मा समिति को सौंपा। दोपहर तक यह अस्पताल के परिसर स्थित ग्रीन हाउस की आर्थो ओपीडी के बाहर पड़ा रहा, लेकिन देर शाम वह वहां से गायब हो गया।

दूसरे मामले में यूरोलॉजी वार्ड में दाखिल धर्म (30) 29 मई को अस्पताल में दाखिल था। उसे भी डॉक्टरों की निगरानी में उपचार दिया जा रहा था, लेकिन शुक्रवार को वह भी भाग गया। इनके भाग जाने की सूचना प्रबंधन को दी गई। इसके बाद पुलिस को बुलाकर उन्हें ढूंढने की बात कही गई। उधर, अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने बताया कि अस्पताल से दो मरीज भागे हैं। पुलिस में इनकी शिकायत दी गई है।
विज्ञापन


वार्ड में तीमारदार छोड़ गया मरीज को- आईजीएमसी के इमरजेंसी में दाखिल एक अज्ञात मरीज के साथ आया तीमारदार उसे बेसहारा हालत में छोड़ गया है। मरीज के सिर पर पत्थरों से वार किया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद इसे डीडीयू ले जाया गया लेकिन गंभीर अवस्था के बाद उसे आईजीएमसी भेजा गया है।

शुक्रवार को मरीज बार- बार वार्ड से भाग कर इमरजेंसी के बाहर बैठ रहा था। मरीज अन्य लोगों को नुकसान न पहुंचाए इसके लिए उसे अब वार्ड में ट्राली से बांधकर रखा गया है। जबकि, जो व्यक्ति मरीज के साथ अस्पताल आया था, वह भी गायब है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें