फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समरहिल और यादगार टैंक के सैंपल भी फेल

Fri, 22 Mar 2019 11:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में स्टोरेज टैंकों से लिए जा रहे पानी के सैंपल फेल होने का सिलसिला जारी है। अब समरहिल और यादगार स्थित पेयजल टैंकों से लिए पानी के सैंपल फेल हो गए हैं। शुक्रवार को आईजीएमसी से मिली ताजा रिपोर्ट में दोनों टैंकों के सैंपल फेल होने का खुलासा हुआ है। इन टैंकों से 19 मार्च को सैंपल लिए गए थे। शहर में इससे पहले न्यू शिमला, तवी, कसुम्पटी, ढली और जाखू टैंक से लिए गए पानी के सैंपल भी जांच में फेल हो चुके हैं।

विज्ञापन


पेयजल कंपनी ने लगातार सैंपल फेल होने के बाद टैंकों की सफाई भी शुरू करवा दी है। इसके अलावा क्लोरीनेशन बढ़ाने का भी दावा किया जा रहा है। लेकिन इसके बावजूद आए दिन सैंपल फेल हो रहे हैं। कंपनी का कहना है कि जिन टैंकों के सैंपल फेल हुए हैं, उनके दोबारा सैंपल भरे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें