फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से दर्जनभर रूटों पर नौ घंटे ठप रहा यातायात

Tue, 07 Aug 2018 12:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलेभर में दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश अब लोगों को लिए आफत बन गई है। बारिश के कारण राजधानी से सटे दर्जन भर रूटों पर करीब नौ घंटे तक यातायात ठप रहा। हालांकि, सोमवार दोपहर बाद सभी रूटों को बहाल कर दिया गया था।

विज्ञापन


बारिश से जगह-जगह हुए भूस्खलन के कारण सड़कों पर मलबा आने से कई बसें अपने निर्धारित रूटों के लिए रवाना नहीं हो सकीं। रोहड़ू, बागी और चौपाल से राजधानी आने वाले करीब एक दर्जन से ज्यादा रूट बंद रहे। कोटखाई के पास निहारी के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण मढ़ोल-शिमला, देवनगर-शिमला, रुईलधार-शिमला, गिलराड़ी से शिमला और सोलंग से शिमला रूट पर गाड़ियों की आवाजाही बंद रही।

इसके अलावा बागी और चौपाल रूटों पर भी कई जगह भूस्खलन के कारण शिमला को आने वाली कई बसें कुछ समय के लिए फंस गईं। इससे राजधानी आ रहीं बसें समय पर अपने गंतव्यों तक नहीं पहुंच सकीं। हालांकि, लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी सुबह से ही सड़कों से मलबा हटाने में लगे रहे। इस दौरान लोनिवि ने पहाड़ी से आए मलबे को हटाने के लिए मशीनरियों का सहारा लिया। इसके बाद ही रूटों पर वाहनों को रवाना किया जा सका। कई जगह दोपहर बाद रूटों को बहाल किया जा सका।
विज्ञापन


ये रूट रहे प्रभावित
शिमला से रोहड़ूू जाने वाले मार्ग पर कोटखाई में खड़ापत्थर के समीप निहारी के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण मढ़ोल-शिमला, देवनगर-शिमला, रुईलधार-शिमला, गिलराड़ी से शिमला और सोलंग से शिमला रूट बंद रहा। हालांकि दोपहर बाद तक इन रूटाें पर बसों को शिमला के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें