फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों से मारपीट मामले पर एसपी से की मुलाकात

Tue, 07 Aug 2018 12:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों के साथ की गई मारपीट को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने सोमवार को एसपी और डीएसपी से मुलाकात की। आरडीए अध्यक्ष डॉ. अजय जरयाल ने बताया कि डॉक्टरों के साथ की गई मारपीट करने वाले लोगों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करे।

विज्ञापन


डॉक्टर ने बताया कि उनकी समस्या को एसपी ओमापति जम्वाल ने सुना और आश्वासन दिया है कि वह मामले की तह तक जाएंगे और हमला करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्र्रवाई भी करेंगे। आरडीए ने बताया कि वह यह मामला सरकार के समक्ष भी उठाएंगे। इस मौके पर उपाध्यक्ष जयंत कुमार, सहसचिव इशांत शर्मा, नितेश कंवर और प्रेस सचिव दलीप शर्मा भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि दो अगस्त की रात को बालूगंज में तीन डॉक्टरों के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट की थी। मारपीट के दौरान डॉक्टरों को काफी चोटें भी आई थीं। जबकि, डॉक्टरों का कहना था कि इस दौरान एक डॉक्टर के गले से सोने की चेन भी घूम हो गई थी। इसकी शिकायत पुलिस में भी की गई है। डॉक्टरों का कहना है कि पुलिस इस मामले पर कार्रवाई करके दोषियों को गिरफ्तार करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें