शिमला। सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में बुधवार को (कर्सिव राइटिंग) घुमावदार लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें चौथी से बारहवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं में यूनिटी और डिग्निटी दो समूहों में मुकाबले हुए। इसमें कक्षा चौथी के डिग्निटी समूह से एलिस ठाकुर ने पहला, जबकि अलिना डोगरा ने दूसरा और इश्किा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
कक्षा चौथी के यूनिटी समूह से आकृति दत्त, आभास मेहता, जतिन सैनी ने क्रमश: पहला दूसरा और तीसरा स्थान पाया। पांचवीं कक्षा के डिग्निटी समूह से शिवेन चौहान, मृदुल, नव्या चौहान, यूनिटी से हरनव राठौर, कुशान श्याम और अभिनव नेगी, छठी के डिग्निटी समूह से ओशीन सूर्यवंशी मन्नत और वास्वी श्याम, जबकि यूनिटी समूह से योगेश, मनोज और अनिवेशा ने क्रमश: पहला दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
सातवीं कक्षा के मुकाबले में डिग्निटी समूह से आशी सिंह, रोनित भंडारी, सानवी राणा, यूनिटी समूह से त्रिशला मेहता, रिधिमा और प्रियल चौहान, आठवीं कक्षा के डिग्निटी समूह से भरत शर्मा, कार्तिक चौहान, तनिष्का, आठवीं के यूनिटी समूह से सजिल, अंकित, सोनाली और नवीं के डिग्निटी समूह से सुहानी, कृतिका और रोहिनी ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। यूनिटी समूह से यशिका, वंशिका और आदिति जस्टा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया।
दसवीं कक्षा के यूनिटी समूह से इशिता मोदी, उज्जवल और वीनस, डिग्निटी समूह से तब्बसुम, आस्था और वंशिका, बारहवीं कक्षा में आर्ट्स में आभ्या वर्मा और उज्जवल ने पहला और दूसरा पुरस्कार पाया। बारहवीं कक्षा के मेडिकल वर्ग में एंजल मेहता, अदिति कैंथला, प्रभात वर्मा ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
कॉमर्स में सेजल नेगी, कर्ण पारस और विदुषी मेहता ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान झटका। स्कूल प्रबंधक डीपी मित्तल और प्रधानाचार्य मनदीप राणा ने इस लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।