फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में हांफने लगी पेयजल व्यवस् था, लोगों को मिल रहा कम पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शहर में पेयजल संकट जारी है। तीसरे दिन भी लोगों को पर्याप्त पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। पेयजल परियोजनाओं से पानी की सप्लाई न बढ़ने से नगर निगम की पेयजल वितरण व्यवस्था गड़बड़ा गई है। मंगलवार को भी कनलोग में सुबह के समय पानी की सप्लाई नहीं दी जा सकी। यहां देर शाम पानी दिया गया। सेंट्रल जोन में आने वाले इलाकों में पानी की सप्लाई तो हुई लेकिन लोगों को कम मात्रा में पानी मिला है।
बालूगंज, चक्कर, कच्चीघाटी, समरहिल इलाकों में तीसरे दिन पानी आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तीसरे दिन भी नगर निगम थोड़े समय के लिए ही पानी की सप्लाई दे रहा है। इसके चलते लोग बावड़ियों का दूषित पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं। शहर के लिए बुधवार को 38 एमएलडी पानी की सप्लाई हुई है जो सामान्य से करीब पांच एमएलडी कम रही। निगम अभियंता विजय गुप्ता का कहना है कि पानी की सप्लाई बढ़ाई जा रही है। हर वार्ड में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आज इन इलाकों में आएगा पानी
नगर निगम बुधवार को सेंट्रल जोन के साथ साथ छोटा शिमला के तहत आने वाले ब्रॉकहास्ट, छोटा शिमला, स्ट्रॉबरी हिल्स, लोअर और अपर खलीणी, निगम विहार में पानी की सप्लाई देगा। इसके अलावा न्यू शिमला सेक्टर वन में भी पानी की सप्लाई दी जानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें