फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा।
पुलिस के पीओ सेल ने नाबालिग लड़की को भगाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी क अदालत ने भ्?ागोड़ा करार दिया था। सोनू निवासी भिवडोगा को दबोच लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने नाबालिग को अदालत में बयान दर्ज करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। सोनू के खिलाफ अदालती आदेशों की अवमानना को लेकर मामला भी दर्ज किया गया है। दोपहर बाद उद्घोषित अपराधी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। सोनू के खिलाफ नाबालिग लड़की को भगाने को लेकर वर्ष 2014 में मामला दर्ज किया गया था। इसको लेकर उसकी अदालत में पेशी चल रही थी। वह लंबे समय से पेशी पर नहीं जा रहा था। अदालत ने उसे उद्घोषित अपराधी करार दिया। सोमवार को पीओ सेल के मुख्य आरक्षी हामिद मोहम्मद, आरक्षी रविंद्र व नितेंद्र और रीना राय को सोनू के नाबालिग के साथ घर में होने की सूचना मिली। पीओ सेल ने भिवडोगा में दबिश देकर सोनू को गिरफ्तार कर नाबालिग को उसके चंगुल से छुड़ा लिया। उधर, एसपी डॉ. वीरेंद्र तोमर ने बताया कि पीओ सेल की टीम ने नाबालिग को भगाने के मामले में आरोपी का पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें