फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Budget Session: 10 मार्च से शुरू हो रहे हिमाचल विधानसभा बजट सत्र के लिए मिल चुके 130 सवाल

Mon, 24 Feb 2025 11:43 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होने जा रहा है और यह 28 मार्च तक चलेगा। 17 मार्च को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक बजट पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा शिमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बजट सत्र के लिए हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय को अब तक करीब 130 सवाल मिल चुके हैं। विधायकों की ओर से अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े प्रश्न ज्यादा लगाए गए हैं। इनमें सड़कों, पेयजल, खनन, परिवहन, स्वास्थ्य के अलावा शिक्षण संस्थानों में रिक्तियों से संबंधित हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के विधायकों की ओर से विधानसभा सचिवालय को प्रश्न मिल रहे हैं। यह प्रश्न ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से लिए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में प्रश्नों का सिलसिला बढ़ेगा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होने जा रहा है और यह 28 मार्च तक चलेगा। 17 मार्च को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक बजट पेश किया जाएगा। बजट 26 मार्च को पारित होगा। 

विज्ञापन


अपने निर्वाचन क्षेत्रों की समस्याएं उठाएं : पठानिया
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सदन में पूछे जाने वाले प्रश्नों की सूचनाएं सदस्यों से प्राप्त हो रही हैं। सभी सदस्यों को प्रश्नों के माध्यम से अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं को उठाना चाहिए। विकासात्मक गतिविधियों पर चर्चा लाकर उनका समाधान का प्रयास करना चाहिए। कुल 16 बैठकें होंगी। 10 मार्च को बजट सत्र की शुरुआत दो बजे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषण से होगी। 11 मार्च को प्रश्नकाल से पहले शोकोद्गार होगा और उसके बाद हर दिन की बैठक की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी। प्रश्नकाल के बाद आधे घंटे का शून्यकाल भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें