फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमपात में फंसे 60 यात्री प्रशासन ने सुरक्षित निकाले

Sat, 09 Feb 2019 10:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा
विज्ञापन

भारी बर्फबारी में फंसे 60 यात्रियों को पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से सुरक्षित निकाला गया। यह यात्री दो बसों में सवार थे। रेस्क्यू अभियान करीब पांच घंटे तक चला। यह बसें करसोग-सुन्नी से शिमला आ रही थीं। लेकिन इसी बीच भारी हिमपात के चलते यह बसें मशोबरा के तारापुर के पास फंस गईं।

विज्ञापन


दो घंटे तक बसें बर्फ में फंसी रहीं। इसके बाद सवारियों ने प्रशासन को सूचना दी। बर्फ में फंसी एक बस एचआरटीसी और एक निजी थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के बाद डीएसपी दिनेश शर्मा की अगुवाई में मौके पर पहुंची ढली थाना पुलिस टीम ने इन लोगों को निकालने का काम शुरू किया।

इस काम में पुलिस ने एक ठेकेदार सन्नी ने भी सहयोग किया। छोटे वाहनों में यात्रियों को ढली पहुंचाया गया। बस के चालक-परिचालक सहित सभी 60 यात्रियों को ढली टनल के पास एक निजी होटल में ठहराया गया।
विज्ञापन


पौने ग्यारह बजे से लेकर सुबह चार बजे तक यात्रियों को निकालने का अभियान चलता रहा। चार बजे के बाद पुलिस टीम और प्रशासनिक अधिकारी और सरकारी वाहनों के चालक अपने घर पहुंचे। प्रशासन के इस प्रयास की लोगों ने सराहना कर आभार जताया है।

रेस्क्यू टीम में यह रहे शामिल
रेस्क्यू अभियान की टीम का नेतृत्व डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने किया। इनके अलावा इस टीम में थाना ढली के एएसआई राजेंद्र, टेक राम, मुख्य आरक्षी योगेश, जोगेश्वर, आरक्षी कुलदीप, गौरव, होमगार्ड विकास, होमिंद्र, आईपीएच जिप्सी के चालक पंकज, जिप्सी मालिक सन्नी और जोगेंद्र सिंह शामिल रहे।

सुबह चार बजे तक चला रेस्क्यू अभियान : डीएसपी
डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने बताया कि रात ग्यारह बजे के करीब बसों के फंसने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद बचाव दल के साथ वह मौके पर पहुंचे। यहां फंसे सभी 60 लोगों को छोटे वाहनों में सुरक्षित ठिकाने पहुंचाया गया था। सुबह चार बजे तक यह रेस्क्यू अभियान चला।

सन्नी ने दिया मानवता का परिचय
यात्रियों को अपनी जिप्सी में बिठाकर सुरक्षित पहुंचाने के काम में संजौली के पूर्व गर्वमेंट कांट्रेक्टर सन्नी बधान ने सहयोग किया। आईएसबीटी के पास फंसें दो बुजुर्गों और रास्ते में मिली तीन महिलाओं को उन्होंने अपनी गाड़ी में संजौली पहुुंचाया। चौड़ा मैदान में कार में फंसे एक बीमार व्यक्ति को भी उन्होंने जिप्सी में बिठाकर रात को आईजीएमसी पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें