फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरवासियों को राहत, अब नगर निगम के दफ्तरों में भी जमा करवा सकेंगे बिल

Sat, 12 Jan 2019 11:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासियों को अब पानी के बिल जमा करवाने के लिए बैंक की लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। पेयजल कंपनी ने शहर के हजारों लोगों को बड़ी राहत देते हुए वार्डों में ही बिल जमा करवाने की सुविधा दे दी है। अभी तक लोगों को सिर्फ एचडीएफसी बैंक में बिल जमा करवाने की सुविधा दी जा रही थी। कई शाखाओं में भीड़ होने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतें आ रही थी।

विज्ञापन


अमर उजाला ने 10 जनवरी के अंक में इस मामले को प्रमुखता से उठाया था जिसके बाद शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड कंपनी ने हरकत में आते हुए नगर निगम के 11 कार्यालयों पर बिल जमा करने की सुविधा देने का फैसला लिया है। कंपनी का कहना है कि लोगों की परेशानी को देखते हुए नगर निगम के वार्डों में स्थित कार्यालयों में भी बिल जमा करने की सुविधा दी जा रही है। इन कार्यालयों में लोग सुबह दस से दो बजे तक बिल जमा करवा सकेंगे।

जल्द जारी होंगे घरेलू उपभोक्ताओं के बिल
कंपनी ने अभी कुछेक वार्डों में ही बिल जारी किए हैं। आने वाले दिनों में सभी वार्डों के घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के बिल जारी किए जाएंगे। ऐसे में अब लोगों को बैंक की लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। वे अपने नजदीकी निगम कार्यालय में जाकर बिल जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन 11 केंद्रों पर जमा होंगे बिल
1. कनिष्ठ अभियंता कार्यालय, छोटा शिमला
2. कनिष्ठ अभियंता कार्यालय, सब्जी मंडी
3. कनिष्ठ अभियंता कार्यालय, चौड़ा मैदान
4. कनिष्ठ अभियंता कार्यालय, संजौली
5 कनिष्ठ अभियंता कार्यालय, न्यू शिमला
6.हेड ऑफिस, यूएस क्लब, शिमला
7. वाटर ब्रांच, डीसी ऑफिस
8. वाटर कंपलेट रूम, रिज शिमला
9. एई ऑफिस ढली, वाटर फिल्टर
10.कनिष्ठ अभियंता कार्यालय, कसुम्पटी टैंक
11. सीवरेज डिवीजन, टूटीकंडी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें