सीनियर और जूनियर टीमें अलग-अलग वर्ग में दिखाएंगी दमखम संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में टग ऑफ वॉर एसोसिएशन के रस्साकशी प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हुआ। इस दौरान नेशनल प्रतियोगिता के लिए प्रदेशभर से 120 लड़के और लड़कियों का चयन हुआ। इसमें जूनियर पुरुष वर्ग आउटडोर में हितेश्वर गुप्ता, जतिन शर्मा, सौरव सुमन, नीरज पांडे, मनोज शर्मा, पीयूष, पारस कांता, रोहित कुमार, पवन कुमार, उत्कर्ष शामिल हैं।
सीनियर महिला वर्ग आउटडोर में मीनाक्षी चंदेल, पल्लवी चौहान, मिंकी, प्रियल चौहान, पूनम लावन्या, कमलेश, शिवानी, साक्षी हिमटा, प्रीति कुमारी शामिल हैं। सीनियर मैन आउटडोर टीम में सौरभ, मुकेश शर्मा, अंबुज अचल, कमलकांत, गौरव पांडे, भूपेंद्र हितेश, कुलवंत, आर्यन, परीक्षित शर्मा, सुनील दत्त को रखा है। इसके अलावा सीनियर पुरुष वर्ग रेत में सुमित शर्मा, रोहित शर्मा, ललित कुमार शर्मा, रजत चौहान, रोहन, शुभम, हर्ष चौहान, अर्नव चौहान, वंश, चिराग, सीनियर महिला वर्ग रेत में ईशा चौहान, नेहा, शीतल कुमारी, कुमारी रवीना, मुस्कान चौहान, शीतल शर्मा, वर्षा चौहान, प्रेरणा मेहता, रीता कुमारी, कुमारी और अनिता को शामिल किया है। सीनियर मिक्सड वर्ग रेत में दीप्ति चौहान, लक्षिता, हंसिका, कुमारी सरु, स्वाति,संजीव चौहान, प्रदीप राणा, रंजन चौहान, राहुल चंदेल और राजीव चौहान टीम में शामिल हैं। टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता महाराष्ट्र के पालघर में होगी। इसमें सब जूनियर, जूनियर वर्ग के मुकाबले 26 जनवरी से 29 जनवरी तक होंगे। वहीं सीनियर वर्ग के मुकाबले 1 फरवरी से 3 फरवरी तक होंगे।