फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: हिमाचल के उपनिरीक्षक मुकेश कुमार को राष्ट्रपति पदक, गृह मंत्रालय ने जारी की सूची

Thu, 25 Jan 2024 07:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी सूची के मुताबिक हिमाचल पुलिस में एएसआई मुकेश कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक मिलेगा। 
विज्ञापन
उपनिरीक्षक मुकेश कुमार,आईजी सुमेधा द्विवेदी व उप अग्निशमन अधिकारी भगत राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विशिष्ट व सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति और पुलिस पदक पाने वालों की सूची जारी कर दी है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी सूची के मुताबिक हिमाचल पुलिस में एएसआई मुकेश कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक मिलेगा। मुकेश कुमार गांव बटाड़ी तहसील रोहड़ू के रहने वाले हैं और वर्ष 1996 में आरक्षी पद पर नियुक्त हुए थे। वर्तमान टीटीआर शिमला में तैनात हैं। इससे पहले उन्हें वर्ष 2013 को डीजीपी डिस्क और 2016 में पुलिस पदक से भी नवाजा जा चुका है।

विज्ञापन


इन्हें मिलेगा पुलिस पदक
सराहनीय सेवाओं के लिए आईजी क्राइम सुमेधा, सीआईडी में इंस्पेक्टर ओम प्रकाश, पीटीसी डरोह में तैनात विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल राम कृष्ण को पुलिस पदक से नवाया जाएगा।

नरेश कुमार को जीवन रक्षा पदक
प्रतिनियुक्ति पर चंडीगढ़ में तैनात एएसआई नरेश कुमार को जीवन रक्षा पदक देने की घोषणा हुई है। नरेश ने बीते साल पौंग डैम में तीन युवकों को डूबने से बचाया था।
विज्ञापन


बता दें,  केंद्र सरकार ने गुरुवार को राष्ट्रीय वीरता और सेवा पुरस्कारों का एलान किया। गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची के मुताबिक इस साल पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवा के 1132 कर्मियों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।  इसमें 667 पुलिस सेवा, 32 दमकल सेवा, 27 नागरिक सुरक्षा-होमगार्ड सेवा को और 27 सुधार सेवा के कर्मियों को देने की घोषणा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें