अपने दादा के साथ खेतों में काम कर बच्चे की मधुमक्खियों के हमले में जान चली गई। वहीं, इसके दादा की हालत भी गंभीर बनी हुई है। मामला हिमाचल के नालागढ़ की है। यहां सौड़ी गांव में रंगड़ों (मधुमक्खियों) के हमले से 11 वर्षीय मासूम की मौत हो गई।
बालक का दादा बुरी तरह जख्मी है। घटना से सौड़ी गांव में मातम छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि रंगड़ों के हमले से पोते को बचाने के लिए दादा ने काफी संघर्ष किया और पोते को छुड़ाने में कामयाब भी हुए।
लेकिन घायल पोते की पीएचसी साई में प्राथमिक उपचार के बाद नालागढ़ ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। दादा की हालत खतरे से बाहर है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार बद्दी नारायण चौहान ने मामले की रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा।