फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल में सगनम हेलीपैड से 11 लोग किए एयरलिफ्ट, यहां उड़ान न होने से मायूस लौटे लोग

Fri, 24 Jan 2020 07:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 मौसम अनुकूल रहने पर शुक्रवार को स्पीति घाटी के लिए भुंतर-सगनम-भुंतर के बीच एक उड़ान हुई। इसमें मुद गांव की छेरिंग लामो (26) सहित चार अन्य मरीजों के साथ 11 लोगों को सगनम हेलीपैड से एयरलिफ्ट किया गया है। स्पीति घाटी में भी अभी सड़कें पूर्ण रूप से बहाल न होने पर यहां के मरीजों को एयरलिफ्ट करने पर उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक  लोनिवि में बेलदार पद पर तैनात मुद गांव की छेरिंग लामो सीढ़ी से गिरकर घायल हो गई थीं। स्थानीय चिकित्सक ने उन्हें तत्काल घाटी से रेफर कर दिया था। सगनम हेलीपैड के लिए शुक्रवार को हुई एक विशेष उड़ान के माध्यम से कुल्लू पहुंचाया गया है। इस उड़ान में मरीज छेरिंग लामो के साथ चार अन्य मरीज जो सगनम गांव से पलजोम, केसंग छुकिद और एक सोलह वर्षीय कलजग देकित और रिंचेन डोलमा सहित 11 यात्रियों को भुंतर पहुंचाया।

भुंतर से 10 यात्री सगनम हेलीपैड पर उतरे। दूसरी उड़ान भुंतर-सिस्सू-गोंधला-भुंतर के लिए होनी थी लेकिन किसी कारण नहीं हो पाई। भुंतर-सिस्सू-गोंधला-भुंतर के बीच शुक्रवार को दूसरी उड़ान नहीं होने से बर्फ में यात्रियों को मायूस होकर लौटना पड़ा है। सिस्सू पंचायत की प्रधान सुमन ने कहा कि शेड्यूल जारी होने के बाद साफ मौसम के बीच हेलीकॉप्टर की उड़ान को रद्द किया जाना गलत है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सिस्सू और गोंधला हेलीपैड पर यात्री काफी समय तक सर्द मौसम के बीच हेलीकॉप्टर के आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


लेकिन काफी इंतजार के बाद सूचना मिली की हेलीकॉप्टर की उड़ान को रद्द कर दिया गया है। कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा है कि मौसम अनुकूल है। ऐसे में निरंतर हवाई सेवाएं दी जाएंगी। कुल्लू में तैनात उड़ान समिति के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार को फिर भुंतर-सिस्सू-गोंधला-भुंतर के बीच, दूसरी उड़ान भुंतर-तांदी (डाइट)-भुंतर के बीच होगी। एसडीएम काजा जीवन नेगी ने बताया कि शुक्रवार को सगनम हेलीपैड से पांच मरीजों सहित 11 लोगों को लिफ्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें