हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के फतेहपुर तहसील की बगडोली पंचायत के गुब्बर गांव निवासी 104 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी जैसी राम का मंगलवार को निधन हो गया है। जैसी राम के बेटे राजकुमार ने बताया कि उनके पिता आजाद हिंद फौज में सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
जैसी राम लगभग एक वर्ष से अस्वस्थ चल रहे थे। अस्वस्थ होने के बावजूद पैदल चलने में प्रयासरत रहते थे। निधन के कुछ समय पूर्व वह परिवार वालों के साथ वार्तालाप कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी सांसें थम गईं। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है।