फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहें तैयार, हिमाचल में इस तारीख से ठप होने वाली हैं एंबुलेंस सेवाएं

Sat, 11 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रदेश में 102 और 108 चलाने वाले चालकों की यूनियन ने 17 जून को प्रदेश में एंबुलेंस का संचालन ठप करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
प्रदेश में 102 और 108 चलाने वाले चालकों की यूनियन ने 17 जून को प्रदेश में एंबुलेंस का संचालन ठप करने की चेतावनी दी है। संगठन पदाधिकारियों ने साफ किया है कि कंपनी कर्मचारियों को प्रताड़ित कर रही है।
विज्ञापन


ऐसे में वे 17 जून को सभी गाड़ियों की चाबी सरकार को सौंपकर हड़ताल पर जाएंगे। निजी कंपनी से करार खत्म कर सरकारी विभाग में मर्ज करने की मांग कर रहे 102 तथा 108 कर्मचारियों ने आर-पार की लड़ाई का एलान कर दिया है।

शुक्रवार को 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा का संचालन करने वाली कंपनी जीबीकेएमआरवाई के साथ इंटक पदाधिकारियों और चालकों की बैठक में कंपनी ने प्रताड़ित कर्मचारियों के हित में कोई फैसला नहीं लिया। कर्मचारियों की कंपनी से निकाले गए 170 कर्मचारियों को सेवा में दोबारा बहाली की मांग की थी।
विज्ञापन


संगठन के पदाधिकारी पूरन चंद ने कहा कि 9 मई को प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुए करारनामे में सरकार ने माना था कि कंपनी किसी भी कर्मचारी के मानदेय में किसी प्रकार की कटौती नही करेगी और न ही किसी कर्मचारी को सेवा से निकाला जाएगा।

इसके बावजूद कंपनी कर्मचारियों को डरा धमका कर अन्य कर्मचारियों को भी निकालने की कोशिश कर रही है और सरकार के आदेश के बावजूद कंपनी नई भर्ती कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें