फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! यहां बंदर की छलांग से ही ढह गया पूरा मकान

Sat, 11 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
बंदर ने एक मकान से दूसरे पर छलांग मारी कि यह ढहकर जमींदोज हो गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल के धर्मशाला के कोतवाली बाजार में शुक्रवार शाम छह बजे बंदर ने एक मकान से दूसरे मकान पर छलांग लगाई तो दूसरा मकान गिर गया। हालांकि मकान की हालत खराब थी मगर बंदर की छलांग से ये ढह जाएगा ये किसी को अंदेशा नहीं था।
विज्ञापन


दशकों पुराने इस मकान के गिरने से हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। मकान में चलने वाली घड़ी और मोबाइल फोन रिचार्ज की दुकान को नुकसान पहुंचा है।

व्यापार मंडल कोतवाली बाजार के अध्यक्ष अजिंद्र चकवाल और प्रभावित दुकानदार प्रशांत अवस्थी ने बताया कि शुक्रवार को करीब छह बजे एक बंदर ने मकान पर छलांग लगाई।
विज्ञापन


इससे दशकों पुराने इस मकान की छत नीचे आ गिरी। प्रशांत अवस्थी इसी मकान में घड़ी और मोबाइल रिचार्ज की दुकान करता है, जबकि मकान मालिक विदेश में रहते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें