फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को मिली ये बड़ी सुविधा

Wed, 22 Oct 2014 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की गर्भवती महिलाओं को घर से अस्पताल आने और अस्पताल से जच्चा बच्चा को वापस घर जाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। प्रदेश सरकार जननी सुरक्षा योजना के तहत बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को राज्य में 102 एंबुलेंस सेवा शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन


इस सेवा को शुरू करने के लिए साफ्टवेयर बनकर तैयार हो चुका है। तकरीबन 100 वाहनों भी तैयार किये जा चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में 16 डिलीवरी प्वाइंट है, जहां पर 102 एंबुलेंस की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत 125 वाहन खरीदे जा चुके हैं। अगस्त में ही सरकार ने जीवीके कंपनी से 102 एंबुलेंस सेवा को संचालित करने का फैसला लिया था। इस सिलसिले में सितंबर में उक्त कंपनी के साथ एमओयू भी हो चुका है।
विज्ञापन


बाल दिवस पर होगा शुभारंभ
इसके बाद कंपनी की ओर से संचालन के लिए साफ्टवेयर तैयार किया जा रहा था। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ने बताया कि बाल दिवस के अवसर पर 102 एंबुलेंस सेवा की शुरूआत की जाएगी।

इससे बेहतर दिन कोई दूसरा नहीं हो सकता है। जननी सुरक्षा के तहत यह योजना संचालित की जाएगी। इसके तहत अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चे और उसकी मां को नि:शुल्क घर छोड़ने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें