शिमला। डीवाईएफआई शिमला शहरी कमेटी ने अंतरराष्ट्रीय बेरोजगारी विरोधी दिवस के उपलक्ष्य पर देश और प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को तुरंत भरने तथा स्थायी रोजगार की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
इस धरने को डीवाईएफआई के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बलबीर पराशर, जिला उपाध्यक्ष दिनेश मेहता, शहरी सचिव कपिल शर्मा, अशोक ठाकुर और नोवल ठाकुर ने संबोधित किया। इस मौके पर करिश्मा, शौर्य, बाबू राम, रिशू, बालक राम, मदन, राकेश, चंद्रकांत, दीक्षा चौहान, रुचिका, अनिल, राकेश, क्रांति ठाकुर, प्रियंका, रिंकू राणा, विवेक, रोनी भलूणी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।