फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सुरक्षा कर्मियों के भरे जाएंगे 100 पद, 15 सितंबर से होंगे साक्षात्कार

Mon, 11 Sep 2023 07:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू

सार

 बिलासपुर में सुरक्षा कर्मियों के 100 पद भरे जाएंगे। इसके लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू समेत उप रोजगार कार्यालय बंजार में साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
नौकरी के लिए साक्षात्कार । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसआईएस सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड बिलासपुर में सुरक्षा कर्मियों के 100 पद भरे जाएंगे। इसके लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू समेत उप रोजगार कार्यालय बंजार में साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 15 सितंबर को 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू और 16 को उप रोजगार कार्यालय बंजार में साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल बद्दी, नालागढ़, परवाणू और चंडीगढ़ रहेगा। चयनित अभ्यर्थियों को 17,000 से 19,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी मनोरमा देवी ने कहा कि सुरक्षा कर्मी पद के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास और आयु सीमा 21 से 37 वर्ष रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें