फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट घोषित

Thu, 31 Jul 2014 10:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दो सप्ताह में मैट्रिक और जमा दो की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जुलाई के दूसरे सप्ताह में ली गई मैट्रिक की परीक्षा का परिणाम 62.12 फीसदी रहा।
विज्ञापन


जमा दो का परिणाम 55.78 रहा। कंपार्टमेंट की परीक्षा में फेल विद्यार्थी उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण को 13 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। दोबारा कंपार्टमेंट परीक्षा को आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को 28 अगस्त तक का समय दिया है।

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मैट्रिक कंपार्टमेंट परीक्षा में राज्य भर से 25714 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें 15955 उत्तीर्ण हुए, जबकि 9528 परीक्षार्थी की पुन: कंपार्टमेंट घोषित की गई है।
विज्ञापन

जमा दो में 11438 छात्र हुए उतीर्ण

जमा दो की कंपार्टमेंट परीक्षा में कुल 20516 परीक्षार्थी बैठे। इनमें 11438 उत्तीर्ण हुए और 7512 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट घोषित की गई।

स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डा. हरीश गज्जू ने बताया कि मैट्रिक और जमा दो की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.mg पर डाल दिया गया है।

अभ्यर्थी बोर्ड वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा में फेल होने वाले विद्यार्थियों को एक और चांस दिया गया है। इसके लिए निर्धारित तिथि से पूर्व अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

दो सप्ताह में रिजल्ट का रिकार्ड

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कंपार्टमेंट परीक्षा का दो सप्ताह में रिजल्ट घोषित कर इतिहास रचा है। जुलाई के दूसरे सप्ताह में ली गई मैट्रिक और जमा दो की कंपार्टमेंट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को कंप्यूटर के माध्यम से चेक किया गया है।

देश भर में सीबीएसई को छोड़कर प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कंप्यूटर से पेपर चेक करने वाला पहला बोर्ड बना है। स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष बलवीर तेगटा ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने को सरकार से बोर्ड को पायलट प्रोजेक्ट मिला है।

इसके तहत जुलाई में ली गई परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कंप्यूटर के माध्यम से किया गया है। इसी का नतीजा है कि दो सप्ताह में कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित हो पाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें