फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: 10 आईएएस अफसर पहले ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, दो और जाने की तैयारी में

Sat, 25 Nov 2023 09:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश के दस आईएएस अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में सेवाएं दे रहे हैं, इसी बीच दो और अफसरों के जाने की तैयारी शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के दस आईएएस अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में सेवाएं दे रहे हैं, इसी बीच दो और अफसरों के जाने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा ने दिल्ली जाने के लिए आवेदन कर दिया है। पंचायतीराज निदेशक ऋग्वेद ठाकुर चुनाव ड्यूटी से लौटकर दिल्ली चले जाएंगे। ऋग्वेद ठाकुर को भारत सरकार ने कैबिनेट सचिवालय में नियुक्ति दे दी है। हिमाचल सरकार से मंजूरी मिलते ही भरत खेड़ा और ऋग्वेद ठाकुर के प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाने की राह साफ हो जाएगी।

विज्ञापन


इन दोनों अधिकारियों के दिल्ली जाने से प्रदेश में अफसरों की कमी और गहरा जाएगी। आईएएस अधिकारियों में अली रजा रिजवी, के संजय मूर्ति, सुभाशीष पंडा, केके पंत, अनुराधा ठाकुर, डॉ. रजनीश, पुष्पेंद्र राजपूत, आर सेलवम, रितेश चौहान और देवश्वेता बनिक पहले से ही प्रतिनियुक्ति पर हिमाचल से बाहर हैं। भरत खेड़ा के दिल्ली जाने से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पद के लिए योग्य अधिकारी को तलाश करना सरकार के लिए चुनौती रहेगा। वर्तमान में प्रदेश के प्रशासनिक सचिवों के पास औसतन पांच से छह विभाग हैं। भरत खेड़ा वर्तमान में अकेले करीब दस महकमों की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग, सचिवालय प्रशासन विभाग, ऊर्जा विभाग, बिजली बोर्ड, लोकनिर्माण विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, कर एवं आबकारी विभाग, सैनिक कल्याण, संसदीय कार्य के अलावा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का पदभार इनके पास है। खेड़ा के दिल्ली जाने से इन महकमों का आवंटन करना सरकार के लिए आसान नहीं रहने वाला है। प्रधान सचिव देवेश कुमार और सचिव डॉ. अभिषेक जैन के पास पहले से ही कई महकमें हैं। सरकार के पास प्रशासनिक सचिवों में ओंकार शर्मा, अमनदीप गर्ग, आरडी नजीम, एम सुधा देवी, सी पालरासू, प्रियतू मंडल और राकेश कंवर के विकल्प हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें