फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू छात्र पर घर में घुसकर हमला, गंभीर चोटें आई

Sat, 06 Dec 2014 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले एक छात्र पर शुक्रवार रात को युवकों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। इस हमले में युवक को गंभीर चोटें आई है।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार एचपीयू में एलएलबी के छात्र  विकास श्ार्मा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि शुक्रवार रात को अपने चक्कर स्थित घर में था।

इसी दौरान करीब दस बजे चार युवक उसके घर में पहुंचे और कहासुनी के बाद उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हंगामा होने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद बालूगंज पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने युवक का मेडिकल करवाकर दिया है। युवक को शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी युवक वरधान गर्ग, बंटा और लुका और एक अन्य शख्स के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम तो नहीं दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें