फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Result 2021 Girls Topper: श्रुति, अंकिता और गामिनी ने यूपीएससी में किया टॉप, जानें तीनों महिला टाॅपर्स के बारे में

Mon, 30 May 2022 05:43 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
यूपीएससी परीक्षा परिणाम टाॅपर लिस्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

UPSC CSE Result 2021: संघ लोक सेवा आयोग की यूपीएससी सीएसई परीक्षा में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। यूपीएससी रिजल्ट 2021 जारी हो गया है, जिसके साथ टॉपर्स की लिस्ट भी सामने आ गई है। हर साल लाखों अभ्यर्थी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शामिल होते हैं। कड़ी मेहनत से कई अभ्यर्थी अपने सपने को पूरा करते हैं। इन अभ्यर्थियों की लिस्ट में लड़कियों का नाम भी शामिल है। हर साल सैकड़ों लड़कियां यूपीएससी की परीक्षा पास कर  प्रशासनिक सेवा में जाती हैं। इस साल यूपीएससी की परीक्षा में टॉपर्स की लिस्ट में लड़कियां सबसे आगे हैं। यूपीएससी परीक्षा 2021 में तीन लड़कियों ने टॉप किया है। इन तीनों लड़कियों की सफलता की कहानी खास है। चलिए जानते हैं यूपीएससी सीएसई परिणाम 2021 की टाॅप तीन महिला अभ्यर्थियों के बारे में।

विज्ञापन


यूपीएससी परीक्षा में महिलाओं का दबदबा

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित यूपीएससी सीएसई परीक्षा परिणाम सूची में पहले स्थान पर श्रुति शर्मा का नाम शामिल है। दूसरी टॉपर अंकिता अग्रवाल और तीसरी टॉपर गामिनी सिंगला हैं। परीक्षा में कुल 685 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिसमें से 508 पुरुष और 177 महिलाएं हैं। महिलाओं का आंकड़ा भले ही पुरुष अभ्यर्थियों की तुलना में कम हो लेकिन टाॅप तीन में महिलाओं ने जगह बनाकर अपना दबदबा बना लिया है।

श्रुति शर्मा

यूपीएससी में ऑल इंडिया रैंक पर पहला स्थान पाने वालीं श्रुति शर्मा बिजनौर के धामपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली में रहकर पूरी की। श्रुति ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से पढ़ाई पूरी की। आगे की पढ़ाई के लिए श्रुति ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। जेएनयू से डिग्री लेने वाली श्रुति जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी से यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन


अंकिता अग्रवाल

सिविल सेवा परीक्षा 2021 की सूती में अंकिता अग्रवाल दूसरे स्थान पर हैं। अंकिता अग्रवाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र (ऑनर्स) में स्नातक किया है। इसके बाद आईएएस की परीक्षा भी उन्होंने दिल्ली में रहकर की। नई दिल्ली के राजिंदर नगर इलाके में स्थित एक कोचिंग से उन्होंने सीएसई की तैयारी की है। इसके पहले साल 2019 में सिविल सेवा परीक्षा में अंकिता अग्रवाल ने 236 वीं रैंक प्राप्त हुई थी।

गामिनी सिंगला

विज्ञापन

गामिनी सिंगला यूपीएससी परीक्षा 2021 में अखिल भारतीय स्तर पर तीसरी रैंक पर हैं। गामिनी सिंगला चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। उन्होंने चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, पीईसी से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। दामिनी सिंगना ने अपनी इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मेरा सपना पूरा हो गया। मैने प्रशासनिक सेवा में शामिल होने का निर्णय लिया था ताकि देश के विकास और लोगों के कल्याण के लिए काम कर सकूं। सिंगला इस समय पंजाब के आनंदपुर साहिब में अपने परिवार से साथ हैं। दूसरे प्रयास में सिविल सेवा की परीक्षा पास करने वाली सिंगना ने कहा कि उन्होंने सेल्फ स्टडी की। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने पिता को दिया। 

सिंगला के मुताबिक, वह 9-10 घंटे की पढ़ाई करती थीं। उन्होंने पटियाला से कोचिंग ली। हालांकि ज्यादातर परीक्षा की तैयारी सेल्फ स्टडी ही की। गामिनी सिंगला पिता के पिता ने परीक्षा ने उनकी तैयारी में मदद की। सिंगला के माता-पिता हिमाचल प्रदेश सरकार में कार्यरत चिकित्सा अधिकारी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें