आईपीएस से आईएएस बनने तक का सफर
हालांकि उनके दादा जी की इच्छा थी कि पूजा आईएएस बनें। अपने दादा जी की इच्छा को पूरा करने के लिए पूजा गुप्ता ने पढ़ाई जारी रखी। अपने दूसरे प्रयास में उन्हें सफलता भी मिली और यूपीएससी 2020 में पूजा गुप्ता ने 42 रैंक हासिल की। यह पूजा गुप्ता की मेहनत ही थी कि पहले प्रयास में आईपीएस और दूसरे प्रयास में आईएएस बन गईं। उनके सपने, लक्ष्य को लेकर परिवार ने पूजा गुप्ता का पूरा सहयोग किया।