फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुमेहा तोमर बनीं आस्ट्रेलिया की मिसेज इंडिया 2020, जानें उनके बारे में

Sun, 03 Jan 2021 09:04 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Anumaha - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
भारत की अनुमेहा ने ऑस्ट्रेलिया में मिसेज इंडिया ऑस्ट्रेलिया 2020 का खिताब जीता है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की पली-बढ़ी अनुमेहा वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं। अनुमेहा के खिताब जीतने पर उनके परिवार के लोग बेहद खुश हैं। 31 दिसंबर की रात को हुए मुकाबले में उन्होंने ये खिताब हासिल किया। 
विज्ञापन

 

Anumaha - फोटो : अमर उजाला।
इसमें तमाम प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था लेकिन अनुमेहा निर्णायक मंडल के सदस्यों का भरोसा जीतने में कामयाब रहीं। भव्य समारोह में अनुमेहा को क्राउन पहनाने का एलान किया गया। यह सुनकर अनुमेहा खुशी से उछल पड़ीं। भारत की 29 वर्षीय अनुमेहा ने एकाउंट एंड कॉमर्स में एमबीए किया है। भारत में छह सालों तक रियल इस्टेट सेक्टर में काम किया है। अब ऑस्ट्रेलिया की फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। पति चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं।
विज्ञापन

Anumaha - फोटो : intagram @Anumaha1991
इस उपलब्धि से गदगद अनुमेहा ने कहा कि ‘मिसेज इंडिया’ ऑस्ट्रेलिया का आयोजन 2001 से हो रहा है। इस बार बाजी यूपी की बेटी ने मारी है। छह जून 1991 को जन्मी अनुमेहा के पिता आर्थोपेडिक सर्जन थे। मां शिक्षिका हैं। बुआ गोरखपुर विश्वविद्यालय में पढ़ाती हैं। खिताब जीतने के बाद परिवार के लोग उन्हें याद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें