मदद की जरूरत केवल इंसानों को ही नहीं बल्कि बेजुबान जानवरों को भी होती है। जब ठंड से इंसान सिकुड़ जाते हैं तो जानवरों का क्या हाल होता होगा। दिल्ली की कंपकंपा देने वाली ठंड से कुत्तों को बचाने के लिए स्टूडेंट विभा तोमर ने टायर बेड बनाए हैं। विभा को ये आइडिया सोशल मीडिया की एक पोस्ट देखने के बाद आया। वैसे भी विभा ठंड के मौसम में कुत्तों की मदद के बारे में विचार कर रही थीं।