फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद सेलिब्रेटी को देखने के लिए उत्सुक दिखे लोग, झलक पाने को रहे बेताब

Tue, 23 Jan 2024 10:06 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद कार्यक्रम में आए सेलिब्रेटी को देखने के लिए लोग उत्सुक दिखाई दिए। फिल्मी सितारों को हर कोई झलक देखने के लिए बेताब दिखाई दिया।
विज्ञापन
अयोध्या में मची भगदड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह में विधिवत रामलला की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद मेहमानों को रामलला के दर्शन कराए गए। जब मेहमान दर्शन कर लौट गए तो इसके बाद मीडियाकर्मियों को भी दर्शन के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान आम लोगों में भी दर्शन की ललक दिखी लेकिन आम लोग नहीं जा सके। देर रात करीब 10 बजे तक राममंदिर में दर्शन चलता रहा। परिसर में लगे सुरक्षा कर्मियों ने भी राममंदिर में हाजिरी लगाई।



वहीं, राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद कार्यक्रम में आए सेलिब्रेटी को देखने के लिए लोग उत्सुक दिखाई दिए। फिल्मी सितारों को हर कोई झलक देखने के लिए बेताब दिखाई दिया। 
विज्ञापन


श्री राम मंदिर के आसपास बाहर से आए काफी संख्या में लोग मौजूद थे। समारोह में तीन प्रमुख मार्गों का प्रयोग खासतौर से किया गया। पीएम मोदी के लिए एक मार्ग को सुरक्षित रखा गया था। वह इसी मार्ग से समारोह में शामिल होने के लिए अंदर गए। उसी मार्ग से वापस लौटे।

इसे 11 नंबर गेट बताया गया। इसके अलावा दो अन्य प्रमुख मार्गों का प्रयोग किया गया। एक वीआईपी मार्ग क्षीरेश्वर नाथ मंदिर के सामने का और दूसरा राम जन्मभूमि पथ। पीएम के जाने के बाद सुरक्षा घेरा थोड़ा हल्का हुआ तो बाहर के लोग आगे बढ़ गए।

जन्मभूमि पथ से बाहर आते बाबा रामदेव ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया तो लोग उनके करीब आ गए। भीड़ बढ़ गई। हालांकि लोगों को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने रस्सी का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें