रजा लाइब्रेरी में मौजूद अन्य रामायण
पुस्तक का नाम - रामायण
- रचयिता - महर्षि वाल्मीकि
- टीकाकार-पंडित राजाराम (संस्कृत प्रोफेसर)
- प्रकाशन वर्ष - 15-7-1915
- भाषा- देवनागरी
- पृष्ठ- 931
- प्रकाशक- बांबे मशीन प्रेस लाहौर
पुस्तक का नाम - रामायण आनंद प्रकाश उर्दू अरण्यकांड
- भाषा- उर्दू
- अनुवादक- पंडित लक्ष्मी दत्त
- प्रकाशन-1902
पुस्तक का नाम - रामायण
- टीकाकार-पंडित ज्वाला प्रसाद मिश्र
- वर्ष-1932
- भाषा-अवधी
- लिपि-देवानगरी
- पृष्ठ-1340
- प्रकाशक- वेंकटेश्वर स्टीम प्रेस बंबई
पांडुलिपि का नाम - किस्सा राम सीता
- लेखक-अहमद खां गफलत
- वर्ष - 1825
- भाषा-उर्दू
- लिपि- नस्तालीक
- पृष्ठ- 97
पुस्तक का नाम-रामलीला
- लेखक-घासीराम
- वर्ष- 18 वीं शताब्दी
- लिपि - नस्तालीक
- पृष्ठ-16
पांडुलिपि का नाम - रामायण
- अनुवादक - मुल्ला मसीह पानीपती
- भाषा- फारसी
- वर्ष-1627
- पृष्ठ-180
- विशेषता - जहांगीर काल में लिखी गई।
रजा लाइब्रेरी के संग्रहालय में पवित्र रामायण व श्रीराम से जुड़े संग्रहों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें प्रदर्शित पांडुलिपियों और पुस्तकों के जरिये लोग अपना ज्ञान बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही प्रदर्शनी में श्रीराम से जुड़े अन्य संग्रह भी लगाए गए हैं। यह प्रदर्शनी 28 जनवरी तक चलेगी। - अबु साद इस्लाही, लाइब्रेरियन, रजा लाइब्रेरी