फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Ram Mandir: आडवाणी-मुरली मनोहर जोशी राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, हो रही विशेष तैयारी

अमित शर्मा
Updated Thu, 11 Jan 2024 03:27 PM IST

सार

22 जनवरी को होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इन दोनों दिग्गज नेताओं को पहले ही आमंत्रण पत्र भेज दिया गया था, लेकिन बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के शीर्ष नेताओं ने उनसे मुलाकात कर एक बार फिर से उनसे कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया...
विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Mandir: Lal Krishan Advani and Murli Manohar Joshi - फोटो : Agency (File Photo)


विहिप सूत्रों ने अमर उजालो को बताया कि दोनों नेताओं के परिवार जनों ने उनके खराब स्वास्थ्य को देखते हुए और उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए कार्यक्रम में शामिल न होने के लिए अनुरोध किया था। लेकिन विहिप के शीर्ष नेताओं ने आडवाणी और जोशी दोनों नेताओं के परिवार जनों को यह भरोसा दिलाया कि उनके लिए विशेष व्यवस्था कर उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा की पूरी चिंता की जाएगी। इसके बाद दोनों नेताओं के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next