प्रधानमंत्री के हाथों उद्घाटन के बाद दरभंगा-आनन्द विहार टर्मिनल के मध्य नई अमृत भारत द्वि-सप्ताहिक एक्सप्रेस साल के प्रथम दिन से नियमित रूप से चलने लगेगी। गोरखपुर स्टेशन पर यह ट्रेन रात में 11.25 बजे पहुंचेगी और बस्ती-मनकापुर स्टेशन पर रुकते हुए रात में 2.35 बजे अयोध्या पहुंच जाएगी। इसी तरह वापसी वाली ट्रेन भी रात में 1.15 बजे अयोध्या से चलेगी और भोर में 4.30 गोरखपुर पहुंचेगी।
शनिवार को प्रधानमंत्री ने 05558 अयोध्या धाम-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया। अयोध्या को जनकपुर से जोड़ने वाली इस ट्रेन का एक जनवरी से नियमित संचालन होना है। दरभंगा से एक जनवरी से प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार और आनंद विहार टर्मिनल से दो जनवरी से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को चलेगी।
इसी प्रकार 15557 दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस दरभंगा से दोपहर तीन बजे प्रस्थान कर कमतौल से 03.23 बजे, जनकपुर रोड से 03.47 बजे, सीतामढ़ी से 04.30 बजे, बैरगनिया से 04.59 बजे, रक्सौल से शाम 06.30 बजे, नरकटियागंज से 07.30 बजे, बगहा से रात 08.33 बजे, कप्तानगंज से 10.02 बजे, गोरखपुर से 11.25 बजे, बस्ती से 12.34 बजे, मनकापुर से 01.32 बजे, अयोध्या धाम से 02.35 बजे, लखनऊ से 05.10 बजे, कानपुर सेंट्रल से 07.05 बजे, इटावा से 08.27 बजे, टुंडला से 09.37 बजे और अलीगढ़ से 10.37 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनल 12.35 बजे पहुंचेगी।
इसे भी पढ़ें: लोगों के लिए मंगलकारी होगा नया साल, जानिए 12 राशियों का राशिफल
इसी प्रकार 15558 आनंद विहार टर्मिनस-दरभंगा अमृत भारत द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस दो जनवरी से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से 03.10 बजे प्रस्थान कर अलीगढ़ से 04.42 बजे, टुंडला से 05.35 बजे, इटावा से 06.30 बजे, कानपुर सेंट्रल से रात 08.15 बजे, लखनऊ से 10.15 बजे, अयोध्या धाम से 01.15 बजे, मनकापुर से 01.52 बजे, बस्ती से 02.59 बजे, गोरखपुर से 04.35 बजे, कप्तानगंज से 05.20 बजे, बगहा से 06.35 बजे, नरकटियागंज से 07.20 बजे, रक्सौल से 08.10 बजे, बैरगनिया से 09.08 बजे, सीतामढ़ी से 09.50 बजे, जनकपुर रोड से 10.15 बजे और कमतौल से 10.35 बजे छूटकर दरभंगा 11.50 बजे पहुंचेगी।
इस पुश-पुल गाड़ी में एलएसएलआरडी के दो, शयनयान श्रेणी के 12 एवं सामान्य द्वितीय श्रेणी के आठ कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: चिड़ियाघर में न्यू ईयर धमाल में बच्चों की मस्ती, नृत्य-गायन के बीच लगा संगीत का तड़का