अयोध्या में रामलला के आगमन का इंतजार खत्म हो गया। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरा हो गया है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकप्रिय क्रिकेटर, मशहूर हस्तियां, उद्योगपति, संत और विभिन्न देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
भारत के अयोध्या में बने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सोमवार को माता सीता की जन्मभूमि जनकपुर में सवा लाख दीपक जलाए गए। जनकपुर मंदिर परिसर को फूल-मालाओं से सजाया गया है, साथ ही मंदिर परिसर में दीप जलाने के लिए लैंप भी लगाए गए हैं। मंदिर परिसर में फूलों से जय श्री राम लिखा हुआ देखा जा सकता है।
विज्ञापन
परिसर में फूलों से धनुष और राम की तस्वीर बनाई गई है। अयोध्या में नेपाल के वैदिक सत्य सनातन हिंदू भी शामिल हुए हैं। प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर जनकपुरधाम, रूपनदेही, नवलपरासी, कपिलवस्तु समेत कई जगहों पर दिवाली मनाया गया। विश्व हिंदू परिषद रूपनदेही के बीएन गुप्ता ने बताया कि पूरे नेपाल में दीवाली मनाई गई।