फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Security: केंद्रीय मंत्री शेखावत को राजस्थान में Z कैटेगरी की सुरक्षा, IB की रिपोर्ट पर गृह मंत्रालय का फैसला

Thu, 09 Feb 2023 04:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजस्थान के जोधपुर से लोकसभा सांसद और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को राजस्थान में 'Z' कैटेगरी की सुरक्षा दी है। उन पर खतरे के मद्देनजर आईबी ने अलर्ट और आकलन रिपोर्ट गृह मंत्रालय को दिया था।
विज्ञापन
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों जयपुर के महारानी कॉलेज में छात्र गुटों में मंच पर हुई झड़प के बाद केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की राजस्थान में सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया था।कार्यक्रम के मंच पर गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद थे। इस घटना के बाद IB ने शेखावत पर खतरे के आकलन की रिपोर्ट दी थी। जिसके बाद उन्हें गृह मंत्रालय ने राजस्थान में Z कैटेगरी की सुरक्षा दी है। 

विज्ञापन


पंजाब,दिल्ली,पश्चिम बंगाल समेत कुछ राज्यों में पहले से 'Z' कैटेगरी सुरक्षा
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल सहित कुछ राज्यों में पहले से Z कैटेगरी की सुरक्षा प्राप्त है। पंजाब में विधानसभा चुनाव प्रभार के वक्त से ही उन्हें सुरक्षा मिली हुई है। अब इसका दायरा बढ़ाकर राजस्थान को भी शामिल किया गया है। IB की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश में अब उनकी सुरक्षा बढ़ाई है। अब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के राजस्थान दौरे पर CRPF के 33 कमांडो हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। इसके अलावा Z सिक्योरिटी के मुताबिक आर्म्ड स्टैटिक गार्ड,  राउंड द क्लॉक पीएसओ, आर्म्ड स्कॉर्ट के कमांडो, ट्रेंड ड्राइवर भी राउंड द क्लॉक मिलेंगे।

राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव में सक्रिय रहेंगे गजेंद्र सिंह
राजस्थान में इसी साल आखिर में नवम्बर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने प्रस्तावित हैं। गजेंद्र सिंह शेखावत केंद्रीय जल शक्ति मंत्री होने के साथ ही राजस्थान की बीजेपी कोर कमेटी में भी शामिल हैं।आगामी दिनों में उनके राजस्थान के हर क्षेत्र में लगातार दौरे होंगे। ऐसे में चुनावी साल में खुफिया विभाग की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट गृह मंत्रालय को मिलने पर यह सुरक्षा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


सीएम गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को लोकसभा चुनाव हराया था
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पिछले लोकसभा चुनाव में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जोधपुर से हराया था। सीएम अशोक गहलोत ने साल 2020 में सचिन पायलट ग्रुप की बगावत और राजनीतिक अस्थिरता के समय केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर प्रदेश कांग्रेस सरकार को गिराने के षड्यंत्र में मिलीभगत के भी आरोप लगाए थे। साथ ही शेखवात से वॉइस सैम्पल देने की मांग कांग्रेस नेताओं और मंत्री महेश जोशी ने की थी। एसीबी में इसका मामला भी दर्ज किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें