फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कार में जिंदा जल गया युवक, पत्नी को पीहर छोड़कर घर लौट रहा था, देखें हादसे का दर्दनाक वीडियो

Fri, 02 Dec 2022 05:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

इस दर्दनाक घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आग की लपटों के बीच दिखा हड़मत तड़पता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। टैंकर जब्त कर आरोपी की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
युवक हादसे के बाद जलती कार में फंस गया था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जोधपुर जिले में एक दिलदहलाने सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। टक्कर के बाद युवक कार में फंस गया और उसी में जल गया। जलती कार में फंसा युवक उसी तड़पता रहा, लेकिन बाहर नहीं आ सका। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

विज्ञापन


 

जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार रात को हुआ। सोईंतरा का रहने वाला 24 साल हड़मत सिंह गुरुवार शाम को अपनी पत्नी उसके पीहर छोड़ने के लिए कोड़ियासर फतेहगढ़ गया था। रात करीब आठ बजे वहां से वापस लौटते समय मोती जी की प्याऊ के पास फूड ऑयल से भरे एक टैंकर ने उसकी इनोवा को टक्कर मार दी।

हादसा इतना भयानक था कि टक्कर लगते ही हड़मत की कार उछलकर सड़क गिरी और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और हड़मत कार में फंस गया। बुरी तरह जलने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


आग में घिरे हड़मत को बचाने का प्रयास लोगों ने किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई उसके पास नहीं जा पा रहा था। करीब एक घंटे की मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया, तब जब हड़मत का शरीर पूरी तरह कंकाल बन गया था।

इस दर्दनाक घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आग की लपटों के बीच दिखा हड़मत तड़पता हुआ दिखाई दे रहा है। इनोवा कार की नंबर प्लेट के अनुसार कार पैंपसिंह पुत्र बाबूसिंह राजपूत निवासी काकांणी की है।

मृतक पेंपसिंह के पेट्रोल पंप पर मुनीम का काम करता था। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। टैंकर जब्त कर आरोपी की तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें